भाजमो का प्रदेश सम्मेलन 23 को रांची में

11

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 23 जुलाई को रांची में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में झारखंड के सभी 24 जिलों से प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस संबंध में तैयारियां जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर भी गंभीर चर्चा होगी।  मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। 23 जुलाई को राज्य भर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन प्रतिनिधियों के साथ मोर्चा के मुख्य संरक्षक श्री सरयू राय भी विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। श्री तिवारी ने बताया कि सम्मेलन गाला बैंक्वेट हॉल, पुरानी विधानसभा के सामने, सेक्टर 2, धुर्वा में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरु हो जाएगा। राज्य भर के प्रतिनिधियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी यहीं पर की गई है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के प्रतिनिधियों का पंजीकरण हो चुका है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/poze

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *