दिया देवघर आने का निमंत्रण, खरगे ने किया सहर्ष स्वीकार
देवघर। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिशंकर ने दुमका में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर मणिशंकर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बाबा वैद्यनाथ की तस्वीर भेंट कर शुभकामना दिया कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा उन पर एवं कांग्रेस पार्टी पर बनी रहे। मणिशंकर ने कहा कि इस तस्वीर के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को देवघर आने का निमंत्रण दिया। जिसे खड़गे ने स्वीकारते हुए जल्द देवघर आने का आश्वासन दिया। मणिशंकर ने कहा कि उनके आने से जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा का संचार होगा वही कार्यकर्ताओं के लिए बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर होगा। इनके साथ स्वागत करने वालों में राजेंद्र दास, अनंत मिश्राा, अनिल चंद्रवंशी, मुन्नू राय एवं कृष्णा झा थे