राज्य विस्थापन आयोग का बहुत जल्द होगा गठन, विस्थापितों की समस्या का होगा समाधान

6

विधायक ने सरकारी आश्वासन समिति में विस्थापन आयोग गठन करने हेतु रखा मामला

बड़कागांव I विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य में विस्थापितों की समस्या का समाधान करने के लिए राज्य विस्थापन आयोग के गठन करने की मांग फिर से दोहराई है। ज्ञातव्य हो कि विधानसभा सत्र के दौरान भी विधायक अंबा प्रसाद द्वारा विस्थापन आयोग के गठन करने की मांग पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में यह घोषणा किया था कि विस्थापितों के समस्याओं के समाधान के लिए राज्य विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा। इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि हमारी सरकार विस्थापन आयोग के गठन के लिए कटिबद्ध है।विधानसभा में मिले सरकारी आश्वासन के बावजूद भी वर्तमान में विस्थापन आयोग का गठन नहीं होने का मामला को विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति की बैठक के दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने फिर से रखा है एवं जल्द से जल्द विस्थापन आयोग का गठन कराने की मांग की है जिस पर विभागीय अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निर्देश देकर इस मामले पर यथाशीघ्र निर्णय लेने की बात कही। बैठक के पश्चात विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि मेरे द्वारा कई बार विस्थापन आयोग के गठन करने की मांग विधानसभा तथा माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान की गई है। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री ने चलते सत्र के दौरान भी विधानसभा में यह आश्वासन दिया था कि विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा परंतु वर्तमान तिथि तक विस्थापन आयोग का गठन नहीं होने से विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। मेरा विधानसभा क्षेत्र पूर्ण रूप से खनन प्रभावित क्षेत्र है जहां विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करना अति आवश्यक है इसके लिए मैं लगातार विस्थापन आयोग का गठन करने के लिए लगातार प्रयासरत हूं और गठन होने तक प्रयास नहीं छोड़ूँगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/96xb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *