पाकुड़। आगामी 30 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रामगढ़ के रजरप्पा में होगी एवं वन भोज की कार्यक्रम भी होगी उक्त जानकारी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार राज एवं संथाल परगना के प्रभारी श्री गिरधारी झा ने जानकारी दी है राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों से कार्यकर्ताओं को लेकर उक्त बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दी गई है रजरप्पा के कार्यक्रम में पाकुड़ जिला से भी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता जाएंगे।