बेरमो I स्कूली शिक्षा, साक्षरता विभाग, उत्पाद एंव गदध निषेद मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दो दिनों की राजकीय शोक की घोषणा राज्य सरकार द्वारा किया गया है साथ ही आज यानी बृहस्पतिवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा ने जारी अपने आदेश में कहा है कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना है कि मंत्री जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल 2023 को प्रातः एमजीएम अस्पताल चेन्नई में हो गया है। दिवंगत मंत्री के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा 6 और 7 अप्रैल 2023 तक दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। उक्त अवधि में उन सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते है पर राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेगे। इस दौरान किसी भी तरह के राजकीय समारोह का आयोजन नही किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 6 अप्रैल 2023 को बंद रहेगा।