भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महेशपुर में की बैठक

9

महेशपुर (पाकुड़) I  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी अपने तीन दिवसीय पाकुड़ जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर मंडल में पहुंचे। महेशपुर मंडल में प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सत्य साईं धर्मशाला में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी ने महेशपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उनके अलावे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, पुर्व जिला परिषद बाबुधन मुर्मू, महेशपुर मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर, राजेंद्र शेखर सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 30 अप्रैल 2023 को 100 वां एपिसोड पूरा होने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को बताया कि महेशपुर मंडल के सभी बूथों पर उक्त तिथि को भाजपा बूथ कमेटी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को दिखाने व सुनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। ताकि आम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित तथा देशहित के प्रति सकारात्मक सोच के साथ निरंतर कार्य करने से अवगत हो सकें। मंच का संचालन महेशपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी ने जनसंघ के वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्त्ता पूर्णेंदू सिंह तथा अजय दास को माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में मदन बाबू पहाड़िया, पुलक घोष, शिवशंकर भगत, आशीष सिंह, संदीप भगत, सुखेन घोष, बीरबल प्रसाद मंडल, मनोज चौबे, अजय दास, पूर्णेंदू सिंह, मनोज पाल, बबलू यादव सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kmeq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *