पालोजोरी। शनिवार को पालोजोरी के महावीर चौक पर भाकपा के झारखंड प्रदेश सचिव के आगमन की खबर मिलते ही भाकपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य पशुपति कोल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की भाकपा के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश सचिव का क्षेत्रीय दौरा कर कार्यकर्ताओं का हाल जानेंगे। वहीं इस कार्यक्रम की संचालन कर रहे होपना मरांडी की अगुवाई में की गई। जबकि वहीं शनिवार को पालोजोरी स्थित महावीर चौक पर भाकपा के प्रदेश सचिव कामरेड महेंद्र पाठक का आगमन होते ही कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से इंकलाब जिंदाबाद, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिंदाबाद कामरेड महेंद्र पाठक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भव्य स्वागत किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से प्रदेश सचिव के स्वागत में माल्यार्पण करते हुए नज़र आए। वहीं उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया। जबकि उन्होंने कहा की संथाल परगना दौरा के दौरान अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का मौका मिला। वहीं राज्य सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा की हमारे झारखंड की बहन बेटी सुरक्षित नहीं है।साथ ही यहां की खनिज संपदा से लेकर गरीब वर्ग के किसान भाइयों के साथ भी सरकार सोतेला व्यवहार कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर वर्तमान सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं इस मौके पर भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, दिपक कुमार दे, बलराम यादव , दिलीप मंडल, जटाशंकर राउत,होपना मरांडी, गणेश कोल, राजेश कोल, कृष्णा मरांडी, योगेश्वर महतो , सतीश प्रसाद यादव, रंजीत महतो, हलधर सिंह, सुधीर सिंह, पवन कोल, लिलू कोल परेश कोल, मनोज कोल, कामदेव मरांडी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wvti