जनता के मुद्दों से भाग रही राज्य की गठबंधन सरकार : विधायक प्रदीप चौधरी

005
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):।   मुद्दों पर ध्यान देने की बजाए गठबंधन सरकार लोगों को कागजी जाल में उलझा रही है। लोग आज परिवार पहचान पत्र की कमियों से जूझ रहे है। उक्त शब्द कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे। उन्होंने कहा की बीजेपी का जितना बुरा हाल कर्नाटक चुनाव में हुआ है। उससे ज्यादा बुरा हाल हरियाणा के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में होगा। लोग इतने ज्यादा दुखी है कि मुख्यमंत्री के सामने पर जमकर विरोध जता रहे है। विधायक ने कहा कि आज क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बहुत बुरी तरह से टूट चुकी हैं। जिनका पेचवर्क तक नहीं किया जा सकता। टांगरी पुल से त्रिलोकपुर चौक तक की सड़क 25 करोड़ वाली स्कीम में दी हुई है। लेकिन सरकार इस सड़क को नही बना रही है। यही कारण है की आज लोग धूल और गड्ढों की समस्या से लड़ रहे है। 
विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि पहले तो सरकार ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए लोगों के बीपीएल कार्ड बना दिए और अब नियमों का हवाला देकर बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं। कभी बिजली के बिलों को आधार बनाया जाता है। अब टू व्हीलर, फोर व्हीलर होने पर लोगों के बीपीएल कार्ड काटे जायेंगे। विधानसभा के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां अभी से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। चौधरी ने कहा कि कालका पिंजौर में तो इतना ज्यादा बुरा हाल हो चुका है कि लोगों को 20 मिनट भी पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिलती उन क्षेत्रों में सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है जबकि दावा करती है कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ जल मुहैया कराया जा रहा है। आज पंचायतों के ऊपर नियम ठोक कर उन्हें परेशान अलग से किया जा रहा है और विकास कार्यों को जानबूझकर सरकार लटका रही है। विधायक ने का विधानसभा का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी बीजेपी विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर होने के बावजूद सड़कों की इतनी ज्यादा बुरी हालत है कि लोग बहुत परेशान हैं। विधानसभा में हमने लोगों से जुड़े हुए प्रत्येक मुद्दे को उठाया और आगे उठाते रहेंगे लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने से भाग रही है। 24 घंटे बिजली देने की सरकार ने दावे किए थे आज गांव में कई कई घंटे बिजली के लंबे-लंबे कांटे लग रहे हैं और बिजली का फाल्ट ठीक करने के कोई इंतजाम नहीं है यहां तक स्टाफ की भी भारी कमी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pw5w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *