राज्य भर के अनुबंध कर्मचारी संघ गये अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

IMG-20230118-WA0009
देवघर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ और अनुबंध एएनएम जी एनएम कर्मचारी संघ के संयुक्त आवाहन पर पूरे राज्य के अनुबंध कर्मचारी आज दिनांक 17/01/23 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राज्य में जहाँ राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी है वही सभी जिलों के अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर जाते हुए अपने जिला में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। देवघर जिले में अनुबंध पर कार्यरत सभी एएनएम, जी एनएम, लैब टेक्नीशियन एक्सरे टेक्निशियन फार्मासिस्ट नेत्र सहायक आज दिनांक 17/01/23 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अनुबंध कर्मचारियों के इस हड़ताल को समर्थन देते हुए झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में सदर अस्पताल देवघर सहित सिविल सर्जन कार्यालय देवघर के सभी कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। एन एच एम के सभी पदाधिकारियों ने भी अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर काम किया! देवघर जिले के सरकारी चिकित्सकों की संस्था झासा ने भी अनुबंध कर्मचारियों के मांगों का नैतिक समर्थन करते हुए उपाधीक्षक सदर अस्पताल देवघर डाक्टर प्रभात रंजन के नेतृत्व में सदर अस्पताल देवघर के चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया! 
कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से सदर अस्पताल के एक्सरे, लैब, एसएनसीयु, लेबर वार्ड सहित कई वार्ड के कार्य प्रभावित हुए, यक्ष्मा केन्द्र मे बलगम जांच नहीं हुआ। पहले दिन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आपरेशन, प्रसूति गृह सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हुए! यदि हड़ताल लंबा चला तो देवघर सहित पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी! इस अनिश्चित कालीन हड़ताल में देवघर के विभिन्न पदों पर अनुबंध पर कार्यरत ढाई सौ कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bgpm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *