संवाददाता, मसलिया/ जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के आस्ताजोड़ा जंगल में गुरुवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। शव की पहचान नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा जायेगा।