संजय मेहता के नेतृत्व में एकजुट होंगे युवा,आंदोलन को करेंगे तेज
हज़ारीबाग़ I बरही से नियोजन नीति को लेकर आंदोलन तेज की जाएगी। इस बावत बरही प्रखंड के अब्दुल कलाम पार्क में एक बैठक की गयी। आंदोलन को आगे ले जाने को लेकर एक कमिटी बनायी गयी। कमिटी का संरक्षक संजय मेहता को चुना गया। युवाओं ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि बरही अनुमंडल क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थाओं, निजी विद्यालय संघ, कोचिंग संस्थान, शिक्षक, छात्र, छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा, इंटर, स्नातक के छात्र समेत बुद्धिजीवियों, पंचायती राज के प्रतिनिधियों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। साथ ही 10 और 11 जून को आह्वान किये गए झारखंड बंद का समर्थन किया गया।बैठक में नियोजन नीति नहीं होने से हो रहे नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गयी। समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। बरही में बनी कमिटी नियोजन नीति के आंदोलन के लिए बरही में एक कमिटी बनायी गयी। जिसमें अध्यक्ष सिकंदर कुमार, सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार, मीडिया प्रभारी विनय कुमार को बनाया गया। कार्यकारिणी में नितेश कुमार, मोहम्मद शाहबाज, अंकित कुमार चंद्रवंशी, छोटी कुमार साव, विनय कुमार गुप्ता, टुकलाल साव, अरुण कुमार, शिबू कुमार, पंकज कुमार व अन्य लोगों का नाम शामिल है। पंचायती राज प्रतिनिधि के तौर पर करियातपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मौजूद रहे। उन्हें भी संरक्षक चुना गया।