उपायुक्त द्वारा राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर की कड़ी कार्रवाई

देवघर I जिला के उपायूक्त ने कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर बड़ी कार्यवाई की है जिसके तहत राजस्व कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा देवघर अंचल कार्यालय अन्तर्गत कार्य में लापरवाही बरतने वाले राजस्व उप निरीक्षक तरूण कुमार को निलंबित किया गया है।साथ ही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय पालोजोरी निर्धारित किया गया है।इसके अलावा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक फ्रांसीस किस्कू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय मारगोमुण्डा निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में राजस्व कार्य में लापरवाही को लेकर अंचल कार्यालय में कार्यरत कम्प्युटर ऑपरेटर अजीत मालवीय को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया है।वहीं उपायूक्त द्वारा इस प्रकार के करवाई से अन्य कर्मियों को भी एक लेसन मिलेगा और वे अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक करेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6xy8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *