स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और ले जाने पर होगी कड़ी कार्रवाईः उपायुक्त

13

देवघरI  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्कूली बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक की संख्या में बच्चों को बैठाने और भीषण गर्मी में खचाखच भरी बस में बच्चों को स्कूल जाने और आने में हो रही परेशानी से जुड़े मामले में संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक जांच करते हुए  नियुमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। इस कड़ी में आज दिनांक-25.04.2023 को मोटरयान निरीक्षक एवं जिला परिवहन विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का जाँच अभियान चलाया गया, जिसमें गीता डीएवी सातर स्कूल के 02 बसों पर क्षमता से अधिक बच्चे को लेजाने की वजह से मोटरवाहन अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत चालान अधिरोपित किया गया। साथ ही सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया कि मोटरवाहन कानून के जरूरी मापदण्ड का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाने की बात कही गई।  इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार जिला परिवहन विभाग की टीम ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उदेश्य से लगातार ऐसी मुहीम चलाई जायेगी। साथ ही उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिलवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि अभिभावक स्वयं भी स्कूली बसों पर नजर रखें। जहां भी नियमों का उल्लंघन नजर आए, फौरन इसकी जानकारी जिला परिवहन कार्यालय, पुलिस और जिला शिक्षा कार्यालय को जानकारी दें, ताकि नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wxdx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *