देवघर। शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय देवघर के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर गए अनुबंध कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार पांचवे दिन चलता रहा! आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मचारी अजय कुमार ने की! धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को नियमित कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन मिला! आज के कार्यक्रम में भोजन का प्रबंध सदर अस्पताल देवघर के लिपिक सह अस्पताल प्रबंधक अनिमेष घोष ने किया! आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में दो सौ अनुबंध कर्मचारियों ने हिस्सा लिया! अनुबंध कर्मचारियों का एक सूत्रीय मांंग है कि पारा मेडिकल नियमितीकरण नियमावली 2018 में आंशिक संशोधन करते हुए वर्ष 2014 के नियमितीकरण नियमावली के तर्ज पर सभी कर्मचारियों का सीधा समायोजन किया जाय! ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में स्वास्थ्य विभाग के पांच वर्ष से अधिक समय तक कार्य करने वालेकरीब 1300 अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण किया गया था! यदि यह पुनः लागू होता है तो पांच वर्ष से अधिक समय से स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा! झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरूण कापरी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र जिला सचिव अरूण प्रसाद यादव संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र, अरूण चौधरी अनिमेष घोष सूमित चक्रवर्ती, विजय किशोर, विनय कुमार, विभुति कुमार सरला सिन्हा, तरूण तिवारी, मुकेश राम, बबलू कुमार लक्ष्मण प्रसाद वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों नियमितकर्मचारियों ने कार्यक्रम में आकर अनुबंध कर्मचारियों का समर्थन किया! वहीं अनुबंध एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अलका कुमारी सचिव संगीता राजहंस सहित मनीषा, मंजू दीपा स्वीटी पूनम गोरोती बबीता अंजू तथा बुद्धिनाथ झा मंजू टुड्डू प्रज्ञा कुमारी आयशा जवी मीना मुर्मू विपिन कुमार अजय कुमार उदय नारायण झा प्रमोद पंडित पवन सिन्हा मंतोष कुमार अमर ज्योति राज किशोर पुनित यादव निरंजन कुमार त्रिवेणी कुमार देशराज कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे! लगातार पांचवे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम से सदर अस्पताल के सभी वार्डों पर व्यापक असर पड़ा है, एसएनसीयु एक्सरे पूरी तरह बंद है अन्य सभी वार्डों में एएनएम प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को ड्यूटी पर लगाया गया है, एआरटी सेंटर में जांच सहित दवा वितरण बंद है ब्लड बैंक के तीन कर्मचारियों के हड़ताल में रहने से बूरी तरह प्रभावित है, जिला यक्ष्मा केन्द्र में बलगम जांच बाधित है!
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित उप केन्द्रों में जांच आपरेशन प्रसव सहित सभी कार्यों पर व्यापक असर पड़ा है! आज शनिवार को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित रहा!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b8p4