पत्रकार ने निजी खर्च पर कराया इलाज, नहीं आया एम्बुलेंस
जमुआ। प्रखंड के नवडीहा ओपी अंतर्गत बेंगबाद -चतरो मुख्य मार्ग के मलीडीह टर्निंग के पास तेज रफ्तार से आ रहे बाईक सवार छात्र सड़क दुर्घटना में घायल। उक्त छात्र का +2 नवडीहा में नामांकन था दसवीं की परीक्षा देने के लिए उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय शाहरपूरा सेंटर पर परीक्षा देकर वापस घर जाने के क्रम में तेज रफ्तार होने के कारण मलीडीह के पास गाड़ी असंतुलित होकर नीचे गिर गई। जिससे बाइक में सवार चालक एवं एक अन्य छात्र घायल हो गया। घायल छात्र नवडीहा ओपी अंतर्गत उखरशल निवासी प्रभु साव के 16 वर्षी पुत्र महेंद्र साव के रूप में पहचान किया गया । इस दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं दुकानदारों 108 एंबुलेंस को फोन करके जानकारी दी लेकिन एम्बुलेंस गाड़ी नहीं मिलने पर पत्रकार शिव कुमार ने अपने निजी खर्चे से प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को परिजनों को सौंप दिया ।वहीं पत्रकार शिव कुमार ने सभी अभिभावक से आग्रह करते हुवे कहा 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक से अपील है की गाड़ी को धीरे चलाएं यातायात नियम का पालन करें । इस दुर्घटना में एक बड़ी हादसा तो टल गई लेकिन एक सवाल खड़ा कर गई। आखिर कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं आना सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। वही यातायात के नियमो का पालन नहीं करने पर प्रशासन पर भी सवाल उठना लाजिम है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ukyl