डीबीकेएन कॉलेज में पानी की समस्या को लेकर छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य को घेरा

परीक्षा के दौरान शुद्ध पेयजल का वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन मिलने के बाद उग्र छात्र हुए शांत

एसएफआई के सदस्यता अभियान लगातार चौथे दिन जारी

IMG-20230511-WA0198
अमरदीप नारायण प्रसाद / बिभूतिपुर I समस्तीपुर: प्रखंड के एकलौता डिग्री कॉलेज डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में 11वीं परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रों का आक्रोश प्रभारी प्राचार्य पर फूटा पड़ा।इस सवाल पर एसएफआई नेता अवनीश कुमार व प्रिंस कुमार ने छात्रों की मांग को जायज बताते हुए छात्रों के साथ प्राचार्य कक्ष पहुंचे।प्राचार्य कक्ष में प्रभारी प्राचार्य शशि शेखर द्विवेदी उपस्थित पाए गए।छात्रों ने उन्हें बताया कि कैंपस में एक चापाकल है।जिससे पीने योग्य पानी नहीं निकलता है।इसके अलावा पानी टंकी जिसकी नियमित सफाई नहीं की जाती है।वह पानी भी पीने योग्य नहीं है।उसके बाद प्रभारी प्राचार्य ने दूरभाष द्वारा प्राचार्य अरविंद कुमार झा से वार्तालाप किए।उसके बाद छात्रों को आश्वासन दिया गया कि तत्काल पानी का वैकल्पिक व्यवस्था ग्यारहवीं परीक्षा के दौरान किया जाएगा और स्थाई समाधान के लिए एक चापाकल लगाया जाएगा।उसके बाद शुद्ध पेयजल की मांग पर डटे पिंटू कुमार,मोहम्मद अमानत,प्रिंस कुमार,दिनेश कुमार,दुर्गेश कुमार,चंदन कुमार,विकास कुमार,प्रियांशु कुमार,सुंदरम कुमार आदि छात्र शांत हुए।

इधर,भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई का सदस्यता अभियान चौथे दिन भी जारी रहा।एसएफआई राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार एवं प्रिंस कुमार ने बताया कि संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए लगातार इस कैंपस में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।छात्र भी उत्साहित होकर एसएफआई की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।इस दौरान सोनी कुमारी,पूजा कुमारी,दुर्गेश कुमार,नीरज कुमार,संतोष कुमार,दिनेश कुमार,कृष्ण कुमार,अजय कुमार,रामसेवक,नीतीश कुमार,कन्हैया कुमार सहित दर्जनों छात्रों ने एसएफआई की सदस्यता ग्रहण किए।इस सदस्यता अभियान में छात्र नेता पिंटू कुमार,मनीषा कुमारी,प्रियंका कुमारी,रागनी कुमारी,हीरा कुमारी एवं आलोक कुमार लगातार कैंप कर रहे हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yxs9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *