जामा I जामा प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय पंचरूखी के प्रागंण में रविवार को आइडियल कंपटीशन सेंटर खुटा बांध दुमका की ओर से मैट्रिक एवं इंटर उत्तीर्ण धनाडीह गांव के 20 छात्र -छात्रों को कंपीटिशन सेंटर के निदेशक शिवनारायण दर्वे के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। सम्मान में छात्र-छात्राओं को मेडल के साथ-साथ झारखंड सामान्य ज्ञान की पुस्तक एवं कलम दिया गया तथा दर्वे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन करने से गांव में एक शिक्षा का माहौल बनेगा तथा यह सम्मान सभी बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। वर्ष 2023 में मैट्रिक के 6 बच्चे तथा इंटर के 14 बच्चों ने उत्तीर्णता प्राप्त किया जिसमें मैट्रिक में कुंदन कुमार, चांदनी कुमारी, नेहा कुमारी प्रथम श्रेणी तथा इंटर में सुबोध कुमार, गुंजा कुमारी, सिकंदर कुमार एवं गीता कुमारी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण प्राप्त किया। इस अवसर पर आइडियल कम्पटीशन सेंटर के निदेशक शिवनारायण दर्वे , विद्यालय प्रधानाध्यापक विशिष्ट अतिथि के रुप में धनेश्वर प्रसाद, ग्राम प्रधान नंदलाल दर्वे , कटकी दर्वे ,भोला दर्वे , हरिनंदन दर्वे , दुर्योधन दर्वे, रामकुमार दर्वे, शशि दर्वे, गोविंद मांझी, शत्रुघन, संतोष, सुनील, महेंद्र एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
छात्रों को किया गया सम्मानित
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9spd