अनुमंडल पदाधिकारी ने किया विद्यापीठ में होने वाले रक्तदान का पोस्टर लॉन्च

आपका रक्तदान दूसरों के लिए जीवनदान हो सकता है : एसडीओ 

IMG-20230108-WA0002

देवघर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के उपाध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी ने आज आगामी 27 जनवरी 2023 को ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दीवर्ष समारोह के अवसर पर रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में आयोजित होने वाले वृहत रक्तदान शिविर का पोस्टर लॉन्च किया एवं इसकी तैयारी की जानकारी ली मौके पर उपाध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी ने बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्त अधिकोष के नियमों को पालन करते हुए रक्तदान जरूर करना चाहिए आपका रक्तदान बहुतों के लिए जीवनदान हो सकता है और मैं आप सभी शहर वासियों से अपील करता हूं इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और नेक कार्य में अपना योगदान दें एवं बताया कि इस रक्तदान शिविर में मैं सक्रिय रुप से उपस्थित रहूंगा और मेरी भी सहभागिता रहेगी | मौके पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाईस चेयरमैन पीयूष जायसवाल की उपस्थिति रही। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wkpc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *