योगा कॉलेज का शिकारीपाड़ा में उप षटचक्र केन्द्र खुला

शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका ग्राम एवं शिकारीपाड़ा में उप केंद्र का उद्घाटन

दुमका। षटचक्र कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ योगा एंड नेचुरोपैथीउंडेशन फारसिकपुर दुमका की ओर से दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका ग्राम एवं शिकारीपाड़ा में उप केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर षटचक्र कॉलेज के निदेशक डा डॉक्टर राकेश पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने के लिए षटचक्र कॉलेज द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उप केंद्रों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद से जुड़ कर सरल एवं सहज ढंग से अपने लोगों का अपने स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण कर सके। उप केंद्रों में योग प्राकृतिक चिकित्सा के शिक्षण- प्रशिक्षण एवं उपचार की व्यवस्था रहेगी। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को योग प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिकारीपाड़ा प्रखंड के उप केंद्र के संचालन का दायित्व बैद्यनाथ पाल को दिया गया है। इस अवसर पर सहयोगी शिक्षक राजीव साह, दुर्याेधन भंडारी, किरण कुमारी, लाली कुमारी, उषा देवी, कन्हाई पाल, मृत्युंजय पाल, सत्यम भगत, नारायण पाल, बबलू, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ldey

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *