अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने राजेश पांडेय
पत्रकारिता के झेत्र मे चुनौतीयो का मिल कर हम सभी सामना करेंगे : धीरज शर्मा
सरिया । अनुमंडल पत्रकार संघ की बैठक सह वन भोज सरिया राजदाह धाम में आयोजित किया गया इस बैठक की अध्यक्षता न्यूज 11 के पत्रकार गौतम सिंह व संचालन बिरनी के वरिष्ठ पत्रकार धीरज शर्मा ने किया ।इस बैठक मे मुख्य रूप से पत्रकार संघ का पुनर्गठन किया गया साथ ही पत्रकारों ने बारी बारी से लोगो ने पत्रकारिता के झेत्र मे आने वाले समस्या को लेकर चर्चा परिचर्चा किया ताकि निष्पक्ष रूप से समाज को एक आईना के तरह पत्रकारिता का लाभ मिले। नव वर्ष में एक नए जोश जज्बे के साथ संगठन के पत्रकारों ने एक जुटता के साथ पत्रकारिता के झेत्र मे आने वाले चुनोतियाँ का सामना करने का संकल्प लियाा। सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के द्वारा लागू किये पत्रकार सुरक्षा बीमा का स्वागत करते हुए इस बीमा का लाभ लोगो को लेने की बात को कहा। इस दौरान संघ के पत्रकारों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत रिक्त अध्यक्ष पद का चुनाव करते हुए राजेश पांडेय को अध्यक्ष बनाया गया। सचिव धीरज शर्मा समेत अन्य पदों को यथावत रखा गया। इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने इसका समर्थन करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया ।इस बाबत नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि जिस उम्मीद भरोसे के साथ यह जिमेवारी मुझे मिली हैं उसका मै ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा साथ ही इस संगठन को निष्ठा पूर्वक मै आगे ले जाने का प्रयास करूंगा साथ ही पत्रकारिता के झेत्र मे आने वाले समस्या का सामना हम सबो को करना है इस बैठक मे मुख्य रूप से पत्रकार देवशीस बादल, रविंद्र पांडेय ,सदानंद बर्णवाल, चंदन बजरंगी, श्याम मोदी,राजीव बर्मा,राज रवानी,गौतम सिंह,उमेश ठाकुर, मंटु रजक,प्रेम तरवे , समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fjah