दर्जनों ने ग्रहण की राजद की सदस्यता
रानीश्वर। राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड इकाई के तत्वाधान में प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई के नेतृत्व में वन भोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा है प्रत्येक प्रखंडों में क्रमवार वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया है। राजद हमेशा गरीब गुरबों, आदिवासियों अल्पसंख्यकों, दलितों एवं पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रही है। राजद का लक्ष्य है कि ग्रासरूट के कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित नहीं रहे, इसके लिए संगठन मजबूत किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को दल की सदस्यता ग्रहण कराया। प्रखंड अध्यक्ष जयदेव गोराई ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पंचायतों में युवाओं को संगठन में भागीदारी दिया जा रहा है। किसी गरीबों को उनके अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
जामा विधानसभा के नेता बाबूराम हांसदा ने कहा कि अभी आदिवासी समाज के लोग अपने अधिकार से वंचित है, उन्होंने सभी को एकजुट होकर राजद को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में राजद एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है। गरीबों का विकास सिर्फ राजद ही कर सकती है। नगर अध्यक्ष कंचन यादव ने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वंचित समाज और आदिवासियों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। नगर सचिव डोनाल्ड, जरमुंडी के अध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व मुखिया विजय मुर्मू छतीस महतो, राजेश हांसदा आदि ने समारोह को संबोधित किया।
मंच संचालन प्रदेश सचिव जीतेश कुमार दास ने किया। प्रदीप मन्ना, बलराम गोराई, बच्चन रामदास, मुकेश राय, रितेन सिंह, विपिन सोरेन, तपन घोष, संतोष मंडल, अनिल पंडित, राजेश टुडू, विजय राय, प्रमिला सोरेन, बोडो मुर्मू, सिकंदर मंडल, आंसी मुर्मू, मकलू मुर्मू काली देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।