जिलाधिकारी, द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल, चकिया का किया गया औचक निरीक्षण…

1

रिपब्लिक नेशन I पूर्वी चंपारण निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र, एक्सरे कक्ष, दंत विभाग/वाहय कक्ष, महिला वाहय रोगी कक्ष अल्ट्रासाउंड, NCD CLINIC, AES/JE वार्ड, कालाजार वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, Nutritional Rehabilitation center सहित अन्य वार्डो का लिया जायजा…  

अनुमंडल के सभी वार्डो का  मुआयना कर  जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए…

जिलाधिकारी महोदय ने अस्पताल की साफ सफाई तथा अच्छी देख रेख को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश…

जिलाधिकारी महोदय ने भर्ती मरीजों तथा मरीजों के परिजन से कर्मचारियों द्वारा दिये जा रहे उपचार की ली जानकारी…

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश…

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ANM प्रशिक्षण स्कूल, अनुमंडलीय अस्पताल कैम्पस चकिया में जिलास्तरीय, अनुमंडल स्तरीय प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक…

समीक्षा के दौरान अस्पताल चकिया अनुमंडल के सभी प्रखंड में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए …

उक्त मौके पर सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी चकिया, सहित अन्य, गणमान्य लोग  उच्च पदाधिकारी एवं  प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z6nb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *