विद्यालय का औचक निरीक्षण: छात्रों की थाली से अंडा और फल गायब मिले

नामांकन के अनुपात में छात्रों की उपस्थिति होनी चाहिए : बसंती देवी

छात्रों के पठन-पाठन एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए प्रखंड प्रमुख

जरमुंडी प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

IMG-20221223-WA0091
बासुकीनाथ।  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नामांकित छात्रों के अनुपात में छात्रों की उपस्थिति होनी चाहिए। मध्याह्न भोजन चार्ट की अनुसार मिले, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी बरकरार रहे, ताकि छात्रों को स्वादिष्ट, रुचिकर एवं पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके। छात्रों के लिए पठन-पाठन के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी बेहद आवश्यक है। उपरोक्त बातें प्रखंड प्रमुख बसंती देवी ने शुक्रवार को जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में छात्रों को मिलने वाले अंडा अथवा फल दोनों ही चीजें छात्रों की थाली से गायब मिले। पूछने पर विद्यालय में खाना बनाने वाले एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर प्रखंड प्रमुख बसंती देवी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दूरभाष पर इस संदर्भ में जानकारी देकर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में चार्ट के अनुसार मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने मध्याह्न भोजन के चार्ट तालिका के अनुसार छात्रों को भोजन देने, फल व अंडा देने की बात कही। प्रखंड प्रमुख बसंती देवी, उपप्रमुख प्रयाग मंडल ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सचिव एवं सहायक शिक्षकों को छात्रों के पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यालय में नियमित रूप से छात्रों के शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए पीटी क्लास कराने, मानसिक विकास के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराने की बात कही। वहीं छात्रों को भी नियमित रूप से पोशाक पहनकर विद्यालय आने की बात कही। इस दौरान कुछ एक विद्यालय में छात्रों ने अंडा एवं फल नहीं देने की शिकायत प्रखंड प्रमुख से कि जिस पर प्रखंड प्रमुख ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं मध्याह्न भोजन बनाने वाली संयोजिका को इस दिशा में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बैजनडीह में नामांकित 47 बच्चों के जगह पर 22 छात्र उपस्थित मिले। उन्होंने प्रधानाध्यापक भरत कोटवार को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुरुमटांड़ में भी 48 नामांकित छात्रों के जगह पर मात्र 20 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा एनपीएस बघिया कुसुमडीह में नामांकित 127 छात्रों पर 95 छात्र उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय में मध्यान भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। बनवारा पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र परिपा को बंद पाए जाने पर चिकित्सा पदाधिकारी से स्वास्थ्य केंद्र के नियमित संचालन की बात कही। इसके पश्चात प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र एवं मनरेगा द्वारा संचालित विकास योजनाओं को देखा। उन्होंने आवास योजना के लाभुकों को ससमय आवास पूर्ण कराने की बात कही। संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने की बात कही ताकि मजदूरों के पलायन को रोका जा सके। इस दौरान प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख ने प्रखंड क्षेत्र के बाघमारा, कुशमाहा चिकनिया, खरबिल्ला, झनकपुर, हरिपुर, पहरीडीह, सहारा आदि पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, समाजिक कार्यकर्ता मंसू मरांडी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ujgh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *