16 गठित टीम द्वारा 66 पीडीएस दुकानों पर किया गया था औचक निरीक्षण

IMG-20230311-WA0071
पाकुड़। दिनांक 10 मार्च को बड़े पैमाने पर उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा गठित 16 टीम ने जिले के 66 पीडीएस दुकानों पर शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया । उपायुक्त के स्तर से गठित टीम के प्रत्येक अधिकारियों को पीडीएस दुकानो के सघन जांच के आदेश दिए गए थे। निरीक्षण के क्रम में 13 दुकान बंद पाये गये थे सभी 13 जनवितरण प्रणाली विक्रेता को स्पष्टीकरण करते हुए दोषी पाये जाने की स्थिति में निलंबन करने की कारवाई की जायेगी। एक जनवितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान, अनुज्ञप्ति निर्गत स्थल से अन्यत्र संचालित करते हुऐ पाये गये। उन्हें स्पष्टीकरण करते हुए उनकी अनुज्ञप्ति रद्‌द करने की कारवाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में 4 जन वितरण प्रणाली के द्वारा पावती रसीद नहीं देने की शिकायत प्राप्त हुई इन्हें स्पष्टीकरण करते हुए निलंबन करने की कारवाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में 2 जनवितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा तय मात्रा से कम राशन देने का मामला सामने आया। संबंधित दुकानो को स्पष्टीकरण करते हुए निलंबन की कारवाई की जायेगी। निरीक्षण के क्रम में 5 दुकानों पर सूचना बोर्ड अंकित नहीं पाया गया। इन्हें भी स्पष्टीकरण करते हुए एक सप्ताह के अन्दर सूचना बोर्ड लगाने का निदेश दिया गया है। यदि एक सप्ताह के अन्दर सूचना बोर्ड नहीं लगाते है तो इन सभी जन वितरण प्रणाली को निलंबित करने की कारवाई की जायेगी। वहीं शेष 41 जन वितरण प्रणाली को छोटी-छोटी गलतियों को 15 दिनों के अन्दर सुधार करने का निदेश दिया गया है। यदि 15 दिनों के अन्दर सुधार नहीं करते है, वैसे भी, सभी दुकानों पर नियम संगत कारवाई की जायेगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mc2u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *