देवघर में जमीन के सर्वे और लखराज जमीनों की समस्या का समाधान जरूरी : संजय भारद्वाज

देवघर। राजद प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र संजय भारद्वाज ने देवघर नगर में जमीन का सर्वे ना होने और लखराज जमीनों के निबंधन पर लगे प्रतिबंध के कारण उत्पन्न समस्या का न्यायोचित समाधान निकालने की मांग सरकार से की है। भारद्वाज ने कहा कि खतियानी जोहार यात्रा का मुख्य उद्देश्य 1932 के खतियान के आधार पर झारखंड के मूल निवासियों को लाभ पहुंचाना है लेकिन जमीन का सर्वे ना होने और लोगों के पास 1932 के खतियान के पर्चे ना होने के कारण लोग इसके लाभ से वंचित रह जाएंगे इसलिए जिला प्रशासन और अंचल के अधिकारियों को इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए। 2012 के पूर्व देवघर में लखराज जमीनों के संबंध में कोई समस्या नहीं थी लेकिन उसके बाद की अवधि में निबंधन प्रतिबंधित कर दिए जाने के कारण लोगों के आवश्यक लेनदेन बाधित है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और व्यवसाय एवं आवास के विकास का काम भी बाधित हो रहा है। भारद्वाज ने कहा कि प्रतिबंध किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय का संज्ञान लिए जाने का अनुरोध किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/majo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *