स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 

IMG-20230113-WA0013

देवघर। स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन 12 जनवरी ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हमारा देश विश्व का सर्वाधिक युवा देश है क्योंकि यहां की65% आबादी युवा है और सही मार्गनिर्देश पाकर देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने का कार्य करती है। स्वामी जी के विचारों को अपनाकर भारतीय युवा भी आसमान के तारे तोड़ रहे हैं और आगे भी कीर्तिमान बनाते रहेंगे। आप बच्चे ही देश के सबसे बड़े धरोहर हैं अतः आपलोगों को कुछ खास ही करना है। आइए विवेकानंद जी के जीवन दर्शन को समझें और अपने आप को तदनुसार तैयार करें। उपरोक्त बातें देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित सभा में बच्चों को संबोधित करते हुए कही।
सर्वप्रथम स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात सभी बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने स्वामीजी के जीवन वृत्त एवं कृतित्व की चर्चा की। 
कृष्णा मल्लिक ने कहा स्वामी जी ने केवल 39 वर्ष के अल्प जीवनकाल में जो किया वह असंभव है ,अविश्वसनीय है। मेहुल ने बताया स्वामीजी बचपन से ही अपने धुन के पक्के थे जो ठान लेते थे कर दिखाते थे। पलक प्रिया ने स्वामीजी के विराट जीवन दर्शन की झलक को प्रस्तुत किया। आदित्य ने स्वामी जी के द्वारा प्रेषित वेदांत दर्शन को अपने जीवन में समाहित करने पर बल दिया। स्वामीजी के अद्यात्म दर्शन ने ही पूरे विश्व को एकता के सूत्र में बांधने का महती कार्य किया है।तभी तो अमेरिका में आयोजित धर्म संसद में अपनी विद्वता और भारतीय दर्शन का लो
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ojml

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *