बढ़ती शीतलहरी को ले नगर निगम की ओर से शहर के 56 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू

नगर आयुक्त ने शहरवासियों से की सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की अपील

IMG_20230107_091817
देवघर। पौष व माघ मास की हाडकंपा देने वाली शीतलहरी को देखते हुए देवघर नगर निगम की ओर से शुक्रवार से शहर में 56 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इस बाबत नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने पत्र जारी तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का आदेश दिया है। साथ उन्होंने शहरवासियों व तीर्थयात्रियों से ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाने व वेबजह घर से बाहर नहीं निकलने, बुजुर्ग, असहाय व दिव्यांगजनों की सेवा में आगे आने की अपील की है। नगर निगम की ओर से आज से जिन 56 चौक चौराहा सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था लागू की गई है उसमें जसीडीह चौक, चकाई मोड़, रोहिणी हटिया के पास, रोहिणी टेम्पो स्टैंड, परमेश्वर चौक रोहिणी, बरियारबांधी दुर्गा मंदिर के पास, बाजला चौक, राय एंड कंपनी चौक, टावर चौक, बरनवाल धर्मशाला टैंपू स्टैंड के पास, वीआईपी चौक, बरमसिया चौक, कुंडा मोड़, बैद्यनाथधाम स्टेशन, हरिजन कालोनी हरदलाकुंड, गोपनीय शाखा, डीडीसी आवास चौक, नौलखा मंदिर चौक, आजाद चौक, प्राइवेट बस स्टैंड, झरना मोड़ म्युनिसिपल स्कूल के पास, बजरंगबली चौक झौसागढ़ी, पालिका बाजार, बाबा मंदिर वीआईपी गेट, शिक्षा सभा चौक, लक्ष्मीपुर चौक, शिवगंगा उतरी व पश्चिमी, ट्रेकर स्टैंड, रैन बसेरा जसीडीह, नया सदर अस्पताल, पुराना सदर अस्पताल ब्लड बैंक के पास सहित अन्य चौक चौराहा व प्रमुख स्थान शामिल हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ho99

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *