टाटीझरिया (हजारीबाग) I झारखंड मुक्ति मोर्चा टाटीझरिया प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ता पार्टी के 44वां स्थापना दिवस मनाने को लेकर मंगलवार को हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर झामुमो टाटीझरिया प्रखंड कमिटी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में टाटीझरिया चौक पर एक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में कार्यकर्ता हजारीबाग पहुंचकर संत कॉलंबस स्टेडियम मैदान में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में शामिल होने टाटीझरिया से पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश यादव, सनोज कुमार अगेरिया, कौलेश्वर महतो, इंद्रदेव यादव, दीपचंद यादव, प्रेमचंद गुप्ता, नारायण मंडल, बिनोद अगेरिया, बंशी मांझी, ननकी देवी, जगदीशचंद्र यादव, परण महतो, नीलकंठ महतो, रंजीत प्रजापति, अशोक किस्कू, अनिल किस्कू, डेगलाल बेसरा, प्रयाग यादव, पूरण राणा समेत कई कार्यकर्ता ढोल-नगाडों के साथ रैली निकाल कर हजारीबाग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।