तिसरी। प्रखंड के गड़कुरा पंचायत स्तिथ प्राथमिक विद्यालय बरतल्ला में इन दिनों शिक्षकों के विद्यालय में नदारद रहने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित है। वहीं विद्यालय में रंग रोहन और मरम्मती नहीं होने से विद्यालय का भवन भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में एक ही शिक्षक है और वो भी सप्ताह में सिर्फ 2 से 3 दिन ही पढ़ाने आते हैं। उसमे भी शिक्षक द्वारा मनमाने समय से पढ़ाई कराई जाती है। विद्यालय में कक्षा 1 से 6 तक के छात्र पढ़ते हैं किंतु शिक्षक के मनमाने रवैए के कारण छात्रों का भविष्य अंधेरे में है।इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को मध्यान भोजन भी कभी कभी दिया जाता है। विद्यालय में रंग रोहन व मरम्मती नहीं होने से विद्यालय का भवन भी पूरी तरह जर्जर होते जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय में ना तो बच्चों के लिए शौचालय और ना ही पेयजल की व्यवस्था है। एक चापानल है भी तो वह भी खराब पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में शिक्षा का स्तर दुरुस्त करने का मांग किया है। इसके साथ ही विद्यालय में पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था करने की मांग की है।
इस संबंध में बीईईओ रंजीत कुमार से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि विद्यालय की जांच किया जायेगा। जांच के पश्चात गड़बड़ी मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4k4c