कल से दस दिवसीय क्राफ्ट मेला का होगा आयोजन 

सांसद निशिकांत दुबे करेंगे क्राफ्ट मेेले का उद्घाटन 

देवघर। महाशिवरात्रि पर नगर निगम कार्यालय ग्राउंड में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा क्राफ्ट बाजार लगाया जाएगा। 14 जनवरी को क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन सांसद डॉ निशिकांत दुबे, सहायक निदेशक भुवन भास्कर करेंगे।यह जानकारी हस्तशिल्प कला केंद्र के सहायक निदेशक भुवन भास्कर ने प्रेस कॉन्फ्स में दी श्री भास्कर ने बताया कि क्राफ्ट बाजार में देश के 16 राज्यों का स्टोर रहेगा। इसमें आसाम, मिजोरम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, उड़ीसा आदि राज्यों का हस्तशिल्प प्रोडक्ट का स्टोर रहेगा। हस्तशिल्पकारों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस क्राफ्ट बाजार में पर्यटकों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र के माध्यम से पूरे देश के हस्तशिल्पी की कलाकृतियां आम लोग खरीद पाएंगे।क्राफ्ट बाजार सुबह 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bcxs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *