राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र का काला दिन : शबाना खातून

4

देवघर I झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सचिव शबाना खातून ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा सरकार पर जमकर बरसी।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाना लोकतंत्र का काला दिन है।अडाणी के खिलाफ बोलने से रोकने के लिए राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गयी है।यह सरकार पूरी तरह तानाशाही कर रही है और अब तानाशाही की अंत की शुरुआत हो चुकी है।देश की जनता का पैसा लूटने वाले भगोड़े, चोर को चोर कहना अपराध हो गया और उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले को सजा मिल रही है।भाजपा सरकार परोक्ष रूप से आपातकाल लगा रही है।राहुल गांधी की सदस्यता पर जेपीसी का गठन करने की जगह आनन-फानन में लोकसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर इस मामले में हाइपर एक्टिव डिसीजन लिया गया। इस फैसले से जनता के लिए लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने वाला का मुंह बंद करने का काम किया गया हैं। मोदी सरकार विपक्ष के खिलाफ ईडी- सीबीआई  का लगातार दुरुपयोग कर रहा है।राहुल गांधी सदस्यता रद्द को लेकर पूरे देश के विपक्षी दल राहुल गांधी के समर्थन में आए हैं। देश की जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है। गांधी ना कभी डरा था और ना कभी डरेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता न्यायालय का सम्मान करते हैं. सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मिल कर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष को तैयार हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3z0d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *