शिक्षा मंत्री के प्रयास से टेट विसंगति का हुआ समाधान: संजय मेहता

टेट विसंगति के समाधान से पूरे झारखंड के लगभग 3000 सहायक अध्यापकों में खुशी की लहर

9
10

हज़ारीबाग़/ 2013 एवं 2016 से लोग टेट पास होने के बाद भी विभाग द्वारा ऐसे शिक्षकों को टेट पास का लाभ नहीं दे रही थी। सहायक अध्यापक नियमावली में टेट पास को लाभ देने का जिक्र किया गया है। इसकी लड़ाई पिछले तीन वर्ष पहले से शुरू हुई। शिक्षा मंत्री ने गत वर्ष 12 दिसंबर को झारखंड के सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने आवास पर बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि विभाग की गलती है। इसके लिए सहायक अध्यापक को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी की समस्या का समाधान का निर्णय लिया गया। विधि विभाग में फाइल भेजा जाए और उनका मंतव्य मांगा जाए। विधि विभाग भेज कर उनका मंतव्य पॉजिटिव आया। इसके बाद शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और राज्य परियोजना निदेशक की सहमति के बाद राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी के द्वारा समाधान का पत्र जारी किया गया। भुगतान करने का आदेश दिए जो पत्रांक-829 दिनांक 13/3/2023 है। पत्र में निम्न तरीका से निर्देश दिया गया है। जो इस प्रकार है। जिसमें कहा गया कि सहायक अध्यापकों संप्रति पारा शिक्षकों के टेट विसंगति की समस्या के निराकरण हेतु निर्देशानुसार महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय, झारखंड से विधिक परामर्श प्राप्त किया गया। विधिक परामर्श के आलोक में टेट विसंगति के निराकरण की निम्नवक्त स्वीकृति दी गई है। कक्षा 6-8 में चयनित, 1-5 कोटी का शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्णता की स्थिति में 1-5 मे टेट प्रशिक्षित माना जाएगा। कक्षा 1–5 में चायनित व 6-8 कोटि का शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्णता की स्थिति में 6-8 में टेट प्रशिक्षित माना जाएगा।

संबंधित सहायक अध्यापक जिस कक्षा में अध्यापन का कार्य कर रहे हैं आगे भी उसी कक्षा में अध्यापन का कार्य करते रहेंगे।

जिले में कार्यरत वैसे सहायक अध्यापकों के टेट विसंगति का निराकरण उपरोक्त प्रावधान के अनुसार किया जाए। उपरोक्त बातों के लिए झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ-साथ झारखंड के तमाम शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को इस कार्य के लिए प्रदेश के सभी युवा साथियों ने धन्यवाद दिया है। धन्यवाद देने वालों में प्रदेश के नेतृत्वकर्ता  संजय मेहता, झरी लाल महतो ,सज्जाद हुसैन अंसारी, मनोज शर्मा, मजहर आलम, नफीस अख्तर,मुख्तार अंसारी आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lumm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *