विधायक के आवास पर टेट पास सहायक अध्यापकों ने दिया धरना

1

हज़ारीबाग़। झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के द्वारा आज दो जुलाई को विधायक अंबा प्रसाद के हुडहुंडू स्थित हजारीबाग आवास में टेट पास सहायक अध्यापक ने सैकड़ों शिक्षकों के साथ एक दिवसीय धरना दिया, सभा की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय अध्यक्ष अनीता महतो एवं सभा का संचालन कैलाश मेहता एवं चंदन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में टेट पास संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय मेहता मौजूद थे सभी शिक्षकों ने नया बस स्टैंड से रैली के शक्ल में मुख्यमंत्री महोदय वादा पूरा करो, टेट सहायक अध्यापक को वेतनमान देना होगा, का नारा लगाते हुए विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर पहुंचे और वहां बैठकर धरना पर बैठ गए। सत्ता दल के सभी विधायक एवं मंत्री मुख्यमंत्री को चुनाव के समय किया हुआ वादा को पूरा करने का भाषण बाजी चलता रहा।विधायक महोदय पतरातू में जरूरी मीटिंग होने के कारण नहीं पहुंच पाई परंतु टेलीफोन के माध्यम से उन्होंने बताया कि मंगलवार को आप लोग आइए बैठकर अपने बातों को रखिए। अध्यापकों का एक ही मांग है सभी टेट पास को मिले वेतनमान, इस धरना में मुख्य रूप से मनीष ठाकुर , प्रह्लाद कुमार, गिरधारी प्रसाद, आशा कुमारी, विमलेश महतो, सिलोन भारती,  जय शंकर प्रजापति, कालेश्वर प्रसाद ,कैलाश भुइयां, दिगंबर कुमार, अलाउद्दीन अंसारी, अजीत वर्मा, कृष्ण देव राम, सुभाष मेहता, अशोक पासवान, संजय कुमार, बच्चन कुमार ,बालेश्वर प्रसाद, रफीक आलम, भीमसेन राम, विनोद पासवान, आशुतोष सांगा, तारकेश्वर दास मोहम्मद जमाल जितेंद्र कुमार, सीताराम यादव ,सीताराम साहू, प्रकाश शर्मा, कमल गुप्ता इत्यादि  सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने धरना में शामिल हुए।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dc5p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *