महागामा। गुरुवार को महागामा के बसुआ चौक के गौचर भूमि को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जिसका नेतृत्व अंचलाधिकारी रंजन यादव कर रहे थे l बस स्टैंड में लगे सभी दुकानों को जेसीबी के द्वारा तोड़ा जा रहा था lकई वर्षों से लोगो के द्वारा गोचर भूमि पर अतिक्रमण किया गया था जिससे आने जाने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था l वही दूसरी तरफ लोगो ने विरोध जताया कि हमलोगों से नगर पंचायत द्वारा टैक्स लिया जा रहा था और हम लोगों को दूसरी जगह दुकान लगाने के लिए जगह दिए बिना ही दुकान तोड़ दिया गया lवही अंचलाधिकारी ने कहा कि आदेश आने पर सभी लोगो को दुकान करने के लिए जगह दी जाएगी lसाथ ही उन्होंने कहा कि गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लोगो को सूचना भी दी गयी थी।साथ ही माइकिंग भी कराया गया था।