कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से राज्य सहित देवघर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई
देवघर। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मचारियों के हड़ताल के दूसरे दिन में धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम की शुरुआत एएनएम जी एनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष अलका कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया!
इस हड़ताल में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का पूर्ण समर्थन रहा! राज्य उपाध्यक्ष अरूण कापरी और जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है! बैठक को एक्टू के केन्द्रीय समिति की सदस्य सह जिला परिषद सदस्य जुझारू नेत्री कामरेड गीता मंडल ने भी अपना समर्थन देते हुए संबोधित किया और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया! चिकित्सा कर्मचारी संघ के संघर्ष मंत्री विभुति कुमार ने आज धरना पर मौजूद दो सौ कर्मचारियों के लिए भोजन हेतु खिचड़ी का सहयोग किया! हेमंत सोरेन मुर्दा बाद के नारे से क्षेत्र गूंजता रहा!
ज्ञात हो कि सभी कर्मचारी पारा मेडिकल नियमावली 2018 में संशोधन कर वर्ष 2014 में किये गए नियमितीकरण के तर्ज पर नियमितीकरण करने की मांग कर रहे हैं! इस संदर्भ में संविदा संवाद में मुख्यमंत्री के द्वारा सरकार बनने के तीन महीने के अंदर नियमितीकरण करने के वादे को याद दिला रहे हैं!
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पूरे राज्य सहित देवघर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है! प्रसव कक्ष, आईसीयू,महिला वार्ड सहित कई वार्ड में अफरातफरी का माहौल है वही एसएनसीयु, एक्सरे के सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं! यक्ष्मा केन्द्र मे बलगम जांच बाधित है, वहीं नसबंदी और हाइड्रो सील आपरेशन सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम बाधित है, पुरे जिले का टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो गया ह!
देवघर जिले में एएनएम जीएनएम लैब टेक्नीशियन एक्सरे टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक आदि कुल 250 कर्मचारी हड़ताल पर हैं!
इस धरना प्रदर्शन में मनोज कुमार मिश्र अरूण कापरी संजीव कुमार मिश्र रवि रंजन विभुति कुमार, अनिमेष घोष अरूण चौधरी इत्यादि का समर्थन रहा और अलका कुमारी संगीता राजहंस आरती कुमारी बबीता कुमारी प्रज्ञा कुमारी, संतोष कुमार सिंह विपिन कुमार, ब्रह्मचारी अजय कुमार, प्रमोद पंडित बुद्धिनाथ झा उदय नारायण झा निरंजन कुमार अनिता बबली ललिता पिंकी मनीषा काजल किरण आभा रीना पिंकी सोनी वंदना रानी अंजू देवयानी उषा सुगंधा रेणु रंजना राखी रेखा बाबी प्रिया बबीता पूनम संजू रूबी नूतन सूनीता रीता प्रणिता चांदनी आशा ममता कविता राजनंदिनि सूनीता किरण दीपा शशिकला लूसी नमिता मीना श्री रश्मि बूलबूल नीतू सूधा मनोरमा रश्मि जूली ललिता रूपा सीमा स्वाति तरूणलता एमावती हीरालाल रीमा सुलोचना कंचन कुन्ती प्रीति बिन्दु शोभा रीना साहा सूचिता निभा सलिता शिवनाथ त्रिवेणी रूपा रेखा सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pw2s