जम्मू और कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा का हुआ देवघर आगमन

4
4a

देवघर I  रविवार को जम्मू और कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा का देवघर आगमन हुआ।इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महामहिम उपराज्यपाल महोदय देवघर एयरपोर्ट पहुँचे,जहां उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व प्रभारी पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।इसके उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा बाबा मंदिर में बाबा वैद्यनाथ का पूजा अर्चना करने पहुंचे।इस दौरान मौके पर उनके साथ जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री उपस्थित रहे।बताते चलें कि एयरपोर्ट से उतरने के बाद महामहिम राज्यपाल सर्किट हाउस पहुंचे थे जहां उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।वहीं इन दिनों लगातार बाबा बैधनाथ का दर्शन और पूजन को लेकर वीआईपी लोगों का आगमन जारी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/78r6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *