इस सडक का डीपीआर तथा प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विधायक सुर्खियां बटोर ली, लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू
बड़कागांव। परेवातरी से टोकीसूद जाने वाली मुख्य सड़क परेवातरी से लेकर आंगो 8 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। ऊबड खाबड इतनी है कि 15 मिनट का रास्ता 30-35 मिनट लगता है। परेवातरी से टोकीसूद जाने वाली सड़क दर्जनों गांव को जोड़ती है। परेवातरी से लेकर आंगो तक सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक तथा सांसद से मांग की लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।दो माह के बाद बरसात मौसम आने वाली है। फिर बरसात मौसम में सडक कार्य कैसे होगा। परेवातरी से लेकर पतरातू के डाडीडीह सरना विद्यालय तक सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तथा प्रशासनिक स्वीकृति के लेकर पिछले वर्ष अक्टूबर माह में विधायक ने सुर्खियां बटोर ली लेकिन सडक निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। परेवातरी से लेकर आंगो तक सड़क खराब रहने से सबसे ज्यादा बरसात में ग्रामीणो को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।ये सडक आंगो पंचायत तथा तलसवार पंचायत के दर्जनों गांव को प्रखंड मुख्यालय को जोड़ता है। वहीं बड़कागांव से टोकीसूद तथा पतरातू प्रखंड में आने जाने लोगों सहूलियत होती है।सडक खराब रहने के चलते इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को सड़क दुर्घटना का दंश झेलना पड़ता है। इस रास्ते से गुजरने वाले परेवातरी निवासी आनंद प्रसाद कुशवाहा का कहना है कि सड़क खराब रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।तलशवार पंचायत के पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी ने कहा कि इस सडक निर्माण के लिए कई बार प्राशसन को ध्यान आकर्षित करायें लेकिन कोई सुधी नहीं ली। इससे पूर्व कोयलंग वासियों ने सड़क निर्माण की मांग की थी।पतरा निवासी तथा वार्ड सदस्य अजय कुमार ने कहा कि सड़क पुरी तरह खराब है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं। वही सिंगारसरेय निवासी समाजसेवी दीपक कुमार महतो ने कहा कि यह सड़क आंगो पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क है। सड़क खराब होने के कारण बरसात के मौसम में अंगों पंचायत के लोग प्रखंड मुख्यालय आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है