महामहिम राज्यपाल तक पहुंचा लखराज किस्म के जमीन का मामला

आमरण अनशन के नेतृत्व कर्ता ने महामहिम के समक्ष रखी बात

10

देवघर I लखराज प्रकृति की जमीन का मामला दिनों दिन गहराता जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को महामहिम राज्य पाल के देवघर बाबा मंदिर में पूजा करनें पहुंचने के दौरान मामले को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पंडा धर्मरक्षणि सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने राज्यपाल के समक्ष अपनी बातों को रखा।वहीं महामहिम ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आप दुमका सर्किट हाउस पहुंचिये वहीं बात चित कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा।वताते चलें कि राज्यपाल दुमका कार्यक्रम में जाने के क्रम में देवघर बाबा मंदिर पहुंचे थे।सूत्रों की मानें तो लखराज जमीन के निबंधन और हस्तानांतरण का मामला पहले मुख्यमंत्री तक पहुंचा था वहीं अब यह मामला झारखंड के राज्यपाल तक पहुंचा है।इस सम्बंध में आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे कार्तिक नाथ ठाकुर ने कहा कि लखराज मामले को लेकर राज्यपाल गंभीर दिखे और उन्होंने मुझे दुमका स्थित राजभवन में मुलाकात करने के लिए बुलाया है।दरअसल बाबा मंदिर से सटे क्षेत्र की जमीन लख राज प्रकृति की है जिसे स्टेट द्वारा अपने सिपाही,सलाहकार,पुजारी,द्वारपाल इत्यादि को बंदोबस्त किया करते थे जो लगान मुक्त हुआ करता था।लेकिन जमीनदारी उन्मूलन के बाद इस तरह की जमीन का निबंधन और हस्तांतरण अनिवार्य हो गया।बावजूद इस तरह की जमीन का देवघर जिला में न तो हस्तानांतरण हो रहा है न ही निबंधन किया जा रहा है।इसी से नाराज तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन किया जा रहा है। बताते चलें की मामले को लेकर जिला के उपायूक्त ने इस समस्या के समाधान के लिए एक टीम गठित कर दी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/klgw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *