काठीकुंड/दुमका/ आदिवासी मूलवासी विकास मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष हाबिल मुर्मू ने शनिवार को काठीकुंड प्रखंड के झिकरा पंचायत में जनसंपर्क कर लोगो की समस्याओं को जाना. पंचायत के सरसाबाद प्रधान टोला में ग्रामीणों ने इस दौरान अपनी पेयजल की समस्या से अवगत कराया. श्री मुर्मू ने बताया कि,ग्राम प्रधान के पति अलेक्जेंडर हेम्ब्रम सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव के खराब जलमीनार के कारण हो रहे पेयजल समस्या के बारे में बताया. बताया कि,वर्ष 2020 में ग्राम सरसाबाद प्रधान टोला के आँगनबाड़ी केन्द्र के सामने जलमीनार का निर्माण किसी अज्ञात ठेकेदार द्वारा कराया गया था. पाइपलाइन द्वारा पेयजल जलापूर्ति का लाभ केवल एक माह चलने के बाद जलमीनार ख़राब हो गया तब से आज तक जलमीनार की खराबी के कारण सरसाबाद के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. जलमीनार ख़राब होने पर ठेकेदार या विभाग द्वारा रख-रखाव या देखभाल नहीं किया गया. सरसाबाद के ही रसी टोला का जलमीनार भी खराब होने की बात ग्रामीणों द्वारा बतायी गयी. मौके पर अध्यक्ष द्वारा विभाग के इंजीनियर से बात कर यथाशीघ्र खराब जलमीनार का मरम्मत करने का निवेदन किया गया,जिस पर विभागीय इंजीनियर ने त्वरित समाधान का आश्वाशन दिया. मौके पर पतरास सोरेन,नोवेल मुर्मू,मार्था मुर्मू,संतोशिला हाँसदा,सिलास मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
आदिवासी मुलवासी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क,ग्रामीणों ने पानी की समस्या से कराया अवगत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nn2h