राज्य के ₹100 करोड़ की लागत से अधिक के प्रोजेक्टों की मॉनिटरिंग के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री ने

11,,

हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के ₹100 करोड़ की लागत से अधिक के प्रोजेक्टों की मॉनिटरिंग के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ 5 जून को विभिन्न मुद्दों पर अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें केसाऊ बांध का निर्माण करना, दादुपुर से हमीदा हैड न्यू लिंक चैनल का निर्माण, सरस्वती नदी का कायाकल्प और हेरिटेज विकास परियोजना, एसवाईएल नहर के पानी को वाया हिमाचल प्रदेश लाने, बिजली पर सैस लगाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lkb8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *