मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने भी लहराया परचम

जामा प्रखंड क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में परचम लहराया है। कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने मैट्रिक एवं इंटर साइंस की परीक्षा में सौ प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। जिसमें मैट्रिक की परीक्षा में छात्रा चांदनी कुमारी 86.4%, मोनिका कुमारी 85% एवं बबली कुमारी 83% अंक प्राप्त की है। इंटर साइंस में छात्रा शीला कुमारी 84.8%, अमृता कुमारी 79.8% एवं लक्षमी कुमारी 78.8% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही संत जेवियर इंटर कॉलेज महारो में 121 विद्यार्थी इंटर में एपीयर हुए थे जिसमें 116 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। जिसमें छात्र विक्रम हांसदा ने 459, रोशन किस्कू 448 एवं साक्षी गुप्ता 439 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3d50

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *