भगवा झंडा से पटा शहर,आज निकलेगी शोभायात्रा

5

देवघर I भारत वर्ष में प्राचीनकाल से चली आ रही प्रतिपदा के दिवस से शुरू होने वाले हिन्दू नववर्ष को लेकर देवघर शहर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार हिन्दू नववर्ष के दिन से भगवान ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। नववर्ष को लेकर देवघर शहर को भगवा ध्वज से पाट दिया गया है। देवघर हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति  की ओर से शहर के प्रत्येक मुहल्लों व बाजारों में भगवा ध्वज लगाने का काम पूर्ण कर लिया गया है। कई लोग अपने घरों के छतो पर स्वेच्छा से भगवा ध्वज लगाए हैं। समिति के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि 22 मार्च बुधवार दिन के 3 बजे के.के.एन.स्टेडियम से  भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में शहर के अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने की अपील की गई है। नवरात्र के दिन कई मायने में शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नववर्ष के दिन भगवान श्री राम व महाराजा युधिष्ठिर का राज्यभिषेक हुआ था। वहीं संत झूलेलाल व सिखों के द्वितीय गुरु अंगद देव जी का भी जन्मदिन इसी दिन हुआ था। इसके साथ नववर्ष के दिन से शक्ति की देवी मां दुर्गा का चैत्र नवरात्र का प्रारंभ भी होता है। इसके अलावा स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना नववर्ष के दिन ही किए थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/auuk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *