उपायुक्त ने त्रयोदशी को लेकर बाबा मंदिर का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रांगण में लगातार पानी छिड़काव कराने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

मंदिर कार्यालय में बैठक कर समन्वय समिति को एक्टिव करते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश

5
5a

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने त्रयोदशी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं एवं पुरोहितों से बातचीत कर व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत करते हुए उनका अनुभव जाना। आगे उपायुक्त ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रांगण में लगातार पानी के छिड़काव का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर कार्यालय में बैठक कर विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मंदिर प्रशासन, बाबा मंदिर थाना को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। आगे उपायुक्त ने मंदिर समन्वय समिति में को एक्टिव करने की बात कही, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और भी बेहतर बनाया जा सके। साथ ही अतिक्रमण के अलावा बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर सफाई टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि स्थल चिन्हित करते हुए सफाई टीम को प्रतिनियुक्त किया जा सके। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा की मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को थर्माेकोल और प्लास्टिक मुक्त बनाने की गति सही दिशा में जा रही है आवश्यकता है दिन प्रतिदिन इसे और बेहतर करते हुए वैकल्पिक सामानों के उपयोग को बढ़ाये, ताकि सही मायने में बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। आगे उपायुक्त ने मुख्य रूप से भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छोटे से छोटे कार्यों को ध्यान देने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, मंदिर में पॉलिथीन व थर्माेकॉल की जगह दोना पत्तल, मिट्टी, बॉस के डलिया का उपयोग करने के अलावा अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी,मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त,बाबा मंदिर थाना प्रभारी,सहायक प्रंबंधक प्रकाश मिश्रा, अधीक्षक सह दीवान सोना सिन्हा एवं संबंधित अधिकारी व मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2bo6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *