बंद पड़े गाड़ी को चालक कर रहे थे मरम्मत, पीछे से आ रही ट्रक उसी पर हुई पल्टी, पिकअप चालक की हुई मौत

IMG-20221231-WA0023
बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ गोपालडीह मोड़ में बुधवार की रात एक बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बाबत बताया जाता है कि बगोदर से डूमरी की दिशा में जा रही एक टमाटर लदी पिकअप भेंन जो कि गोपालडीह मोड़ में खराब हो गई थी। जिसे गाड़ी का चालक ठीक कर रहा था। तभी बगोदर से ही डुमरी की और जा रही प्याज लदा ट्रक ने पीछे से खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप भेंन पलट गयी। जिससे खराब पिकअप को ठीक कर रहे हैं चालक सह मालिक उपेन्द्र कुमार (30) ग्राम दाडी थाना सिमरिया जिला चतरा निवासी नीचे दब गया। जिससे मौके पर ही उपेन्द्र कुमार की मौत हो गई। वही धीरज कुमार (28) पडरी थाना सिमरिया घायल हो गया। जिसे बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिये स्थानीय लोगो की मदद से ले जाया गया। वही बेहतर इलाज हेतू हजारीबाग रेफर किया गया है। इधर घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस पहुची। और  हादसे के बाद दोषी ट्रक व पिकअप भेन को कब्जे में लेकर थाना ले आई है। वही शव को पोस्टमार्टम हेतू गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/muam

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *