श्री ठाकुर के नेतृत्व में पुरोहितों का पांचवे दिन भी आमरण अनशन रहा जारी

बंद का दिखा मिलाजुला असर

20
21

देवघर/ लखराज किस्म की जमीन की रजिस्ट्री और हस्तांतरण की मांग को लेकर पांचवें दिन भी अनशन जारी है।अनशन पर बैठे धर्म रक्षणि सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के नेतृत्व में अनशन लगातार जारी है।वही कार्तिक नाथ ठाकुर के आह्वान पर देवघर का बाजार भी लगभग बंद रहा।श्री ठाकुर का दावा है कि यह उनकी पुरानी मांग है।श्री ठाकुर के अनुसार लखराज जमीन पर हम सब सिर्फ अपना अधिकार मांग रहें हैं।उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मनमानी और भू माफियाओं के सांठ गांठ से लखराज किस्म के जमीन की रजिस्ट्री को बंद करवा दिया गया है।चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखराज जमीन की रजिस्ट्री शुरू करने का भरोसा दिया था लेकिन अभी तक इस और कोई फैसला नहीं लिया गया है।वही महामंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सोमवार से मंदिर प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग भी बंद कर दिया जाएगा।वही मांगों के समर्थन कर रहे व्यवसायियों ने भी कहा कि हम लोगों का पूर्ण सहयोग और समर्थन श्री ठाकुर को है और पूरा बाजार आज पूरी तरह बंद रहा।कुल मिलाकर बंदी का मिलाजुला असर दिखा।बहरहाल श्री ठाकुर के समर्थन में व्यपारी वर्ग भी पूरी तरह से उतर गए हैं।उनका कहना है यह मांग सिर्फ़ श्री ठाकुर का ही नहीं हम सबों का भी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8b6u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *