हरियाणा राज्य महिला आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिखाई गई फिल्म “द केरला स्टोरी”

माता पिता बच्चों को दे अच्छे संस्कार- श्रीमती रेनू भाटिया

8,,,
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I   हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेनू भाटिया  के सौजन्य से महिला आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समाज में स्त्रियों एवं किशोरियों पर हो रही असंभावित घटनाओं से अवगत करवाने हेतु राजहंस सिनेमा में “द केरला स्टोरी” फिल्म दिखाई गई। सभी मां बाप द्वारा अपनी बच्चियों को समाज में चल रहे षड्यंत्र से अवगत  करवाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए यह फिल्म जरूर दिखानी चाहिए, किस प्रकार षड्यंत्रकारी और व्यभिचारीओं द्वारा बच्चियों का ब्रेनवाश करके उनका धर्म परिवर्तन करवा कर गलत काम में धकेला जाता है। यह कार्य  केवल एक आदमी या एक गिरोह का नहीं है बल्कि इसमें बहुत लंबी कड़ी होती है  जिसकी थाह पाना मुश्किल है,  हमें अपने बच्चों के अंदर अपनी अपनी संस्कृति, परंपरा और धर्म की शक्ति  का गहन ज्ञान देना चाहिए  ताकि कोई उनको  बरगला ना सके और वह अपने छुपे हुए  दुश्मन को पहचान कर सुरक्षित रह पाने में सक्षम हो सके ।
फिल्म देखने के पश्चात श्रीमती रेनू भाटिया, अध्यक्षा, हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा सभी स्टाफ मेंबर को अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले हमें अपने बच्चों के अंदर अपने धर्म की विस्तृत जानकारी और अच्छे संस्कार प्रदान करने चाहिए ताकि समाज में फैली इस कुरीति से अपना बचाव कर सके। किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपना धर्म परिवर्तन ना करें ।महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की अपील की जाती है जिससे अधिक से अधिक स्त्रियां एवं लड़कियां इस फिल्म को देखने के लिए प्रेरित हो सकें l
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0txi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *