द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की नई कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक; कार्यकारिणी का हुआ विस्तार; नवीन चंद्र प्रधान बने सोशल मीडिया प्रभारी

3

सरायकेला। नवनिर्वाचित द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक निरीक्षण भवन खरसावां में संपन्न हुई। द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी एवं कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता की प्रमुख उपस्थिति में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें अरुण मांझी को वरीय उपाध्यक्ष, खगेन चंद्र महतो, सुधीर गोराई, रासबिहारी मंडल एवं विपिन वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष, सुमंगल कुंडू उर्फ केबु दा को कार्यकारी अध्यक्ष, सुमन मोदक, रविकांत गोप, शंभू सेन, अजय महतो, उमाकांत कर, फणिभूषण, परमेश्वर गोराई एवं अभिषेक मिश्रा को जिला सचिव, संजय मिश्रा को प्रवक्ता, अधिवक्ता छत्रपति महतो को लीगल एडवाइजर, नवीन चंद्र प्रधान को सोशल मीडिया प्रभारी, विश्वरूप पंडा को सदस्यता प्रभारी एवं आशीष कुमार झा और राहुल चंद्रा को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार, प्रमोद सिंह, बलराम पंडा, दीपक महतो, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्यों की प्रमुख उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। मौके पर अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां स्वच्छ पत्रकारिता और पत्रकारों के हित के लिए समर्पित संस्था है। और यह अपने पवित्र उद्देश्यों के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगी। प्रवक्ता संजय मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया। बताया गया कि जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक कर पत्रकार हित में बेहतर निर्णय लिए जाएंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p6jj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *