शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के संस्थापक का हुआ निधन, महाविद्यालय परिसर में शोक सभा का किया गया आयोजन

2

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के संस्थापक सह पूर्व प्राचार्य श्रीकांत झा के लंबी बीमारी के बात आज सुबह 7:00 बजे देहांत हो गया ।जिसको लेकर शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। तथा 27/3/ 2023 को महाविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व प्राचार्य श्रीकांत झा का ही देन है  की आज हम लोग महाविद्यालय देख पा रहे हैं और यहां के छात्र-छात्राएं यहां पठन-पाठन कर पा रहे हैं।  वे एक महान शिक्षाविद् तथा कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। शोक सभा में प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह ,सपन कुमार दान ,महेश कापरी, शशि शेखर झा, मनोज कुमार मल्लिक ,अब्दुल कलाम आजाद, मीरा कुमारी, डॉ अनुराधा जयसवाल ,राजीव रंजन झा,  धर्मवीर सिंह ,रेखा पाठक ,पुष्पजीत गुप्ता तथा अन्य गर्मी गण उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/537v

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *