
दुमका सदर प्रखंड के अंतर्गत बरतल्ली पंचायत भवन में उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन इनिशिएटिव परियोजना के तहत आइइसी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डीसी नंे जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ बरतल्ली में एक रैली निकाली गयी और ग्रामीणों को जागरूक किया। जेएसएलपीएस के बीपीएम और सक्रिय सदस्यांे ने सहयोग किया। लोगो को पलायन करने के पहले अपना पंजीकरण करवाने को कहा गया। पंजीकरण करके जाने से श्रमिक को हर एक सरकारी लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने बताया की श्रमिक पलायन करने के पहले नियोजन विभाग में अपना नाम पंजीकृत कराएं और उन्हें राज्य में ही रोजगार मिले सरकार इसका प्रयास कर रही है। सरकार की अलग अलग योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, आवास से वंचित दस्तावेज के साथ आवेदन करें। इस दौरान जेएसएलपीएस ने पोषण माह के बारे में बताया।