कड़ी सुरक्षा के बीच बासुकीनाथ पहुंचे राज्यपाल, स्वजनों के साथ की पूजा अर्चना
बासुकीनाथ। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष नवमी तिथि दिन मंगलवार को फौजदारी बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सपरिवार बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस एवं उनके स्वजनों ने कड़ी सुरक्षा के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बासुकीनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बासुकीनाथ मंदिर में जब तक राज्यपाल और उनके स्वजन बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना व आरती के लिए रुके रहे। तब तक आम श्रद्धालुओं की बासुकीनाथ मंदिर में प्रवेश और पूजा अर्चना पर सुरक्षा कारणों से पूर्णतः रोक लगी रही। राज्यपाल और उनके स्वजनों को पूजा अर्चना कराने के लिए वैदिक पंडित सारंग बाबा, पलटू बाबा, बासुकीनाथ धाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा, कुंदन झा, शोभाराम पंडा, विक्की बाबा, कारू बाबा सहित ग्यारह सदस्यीय पंडा-पुरोहितों के दल के द्वारा षोड्शोपचार विधि से पूजन व रुद्राभिषेक कराया गया। इस अवसर पर पंडा पुरोहितों के दल ने राज्यपाल और उनके स्वजनों से विधिवत संकल्प कराकर बाबा बासुकीनाथ की षोडशोपचार पूजा अर्चना संपन्न करवाई और वैदिक आरती करवाई। बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना संपन्न कराने के बाद पंडा – पुरोहितों ने राज्यपाल के परिवार को माता पार्वती, माता काली और शत्रु संहारिणी भगवती बगलामुखी माता की विशेष पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना के समापन पर राजपाल के पूरे परिवार ने बाबा बासुकीनाथ की वृहत आरती भी संपन्न किया। इस मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला, प्रशिक्षु आईएएस सन्नी राज, एसपी अम्बर लकड़ा, बासुकीनाथ मंदिर प्रभारी आशुतोष ओझा, जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, जरमुंडी सीओ राजकुमार प्रसाद, डीएसपी शिवेंद्र, जरमुंडी पुलिस निरीक्षक दयानंद साह, बासुकीनाथ मंदिर के पंडा पुरोहित फाइटर बाबा, कुणाल झा, निगरानी समिति सदस्य दामोदर पंडा, मंदिर के सहायक प्रबंधक सुभाष राव, मदन झा, रविंद्र, अमित, कपिल पंडा, गौतम राव, उदय मंडल, सत्यवान, गुड्डू ठाकुर एवं दर्जनों अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jcyy